मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह ने किया पुरस्कार वितरण
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के धोबासाई में आदिवासी मुंडा विकास समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि में अंबेडकर पार्टी के चंद्रशेखर मुंडा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहदेव मुंडा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
जवानों की दौड़ में राज सुरेन, पहलवान गुइया, औरतों का दौड़ में दशमती, जनामीका, सुई धागा रेस में अनुष्का सिजुई, जोंगा बोदरा, बैलून फोड़ में अनिसा मुंडा, शांति गुईया, म्यूजिक चीयर में एंजल गागराई, कदम्बा हाईबुरु, चम्मच रेस में मालती सिजुई, सुष्मिता मुंडा, बूढ़ों का दौड़ में दिलीप तैसुम, मानिक चंद गोप, जवानों की तीन पैर का दौड़ में किशोर गागराई, अमर सिंह पुरती, जवानों का जूता रेस में राज सुरेन, शिबो बोदरा, बड़ी लड़कियों का दौड़ में सालमी गागराई, सीमा हेंब्रम, बच्चों का दौड़ में अखिलेश बोदरा, शिबू सिजुई, बच्चियों का दौड़ में संतोषी नायक, आशा मुंडा, मेंढ़क रेस में शिबू सिजुई, हरिश सिजुई को प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ गागराई ने कहा कि गांव में खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित कर यहां के बच्चों को प्रतिभा दिखाने में मौका दे रहे हैं। इसके लिए आयोजन समिति धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर नकुल मुंडा, सत्य नारायण मुंडा, जटा बोदरा, सुनील केराई, शिवम सिजुई, गोमिया गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment