जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर, सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव तमिल सेल्वी बालाकृष्णन एवं श्रीमती उषा रामनाथन , प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगीता शिक्षिका श्रीमती अमृता चौधरी एवं छात्रों द्वारा प्रार्थना गीत गाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन ने विज्ञान दिवस पर प्रकाश डाला एवं सर सी.वि. रमण के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने बताया कि विज्ञान जीवन को बेहतर बनाता है और इससे चीजों को समझने में आसानी होती है।|
विज्ञान प्राचीन काल से ही ससक्त रहा है। प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक हर कार्य के पीछे विज्ञान है। राना सूर्या मुख़र्जी , कुमारी रुम्पा झा, नेहा रानी, उर्वशी राय, भाग्यबती नमाता, प्रभा किरण होण हागा, शगुफ्ता आजाद, प्रियंका कुमारी ने पीपीटी के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। विज्ञान क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से परविंदर सिंह, सृष्टी सलोने, जया अग्रवाल, आकांक्षा कुमारी, तह्जीन वहाज, भावना शर्मा, संस्कृति सिंह, अनीका मंज़र, प्रियंका चंद्रा, नितीश कुमार घोष ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. मोनिका उप्पल, श्रीमती रजनी कुमार एवं श्रीमती अर्पिता रॉय मौजूद थी। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी, द्वितीय स्थान उर्वशी रॉय एवं तृतीय स्थान राना सूर्य मुख़र्जी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मणिमाला महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन अंजली राना ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाएं डॉ.सूरीना भुल्लर सिंह, श्रीमती पामेला घोष दत्ता, श्रीमती अर्चना कुमारी, श्रीमती कंचन कुमारी, श्रीमती गायत्री कुमारी, श्रीमती पूनम कुमारी, सुश्री मौसमी दत्ता एवं श्रीमती निक्की सिंह, सुदीप प्रमाणिक, ललित किशोर,अभिजीत दे, बिरेन्द्र पाण्डेय, जुलियन अंथोनी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment