Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह,Enthusiasm among BJP workers as MP Geeta Koda joins BJP


गुवा। सांसद गीता कोड़ा भाजपा का दामन थामते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसी उत्साह का एक झलक गुवा रामनगर स्थित बीएमएस कार्यालय में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जमशेदपुर प्रभारी किशोर प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व्यवसाय मंच के जीतु शुक्ला ने बैठक कर कहा कि पार्टी ने बहुत ही अच्छा निर्णय लिया है। 


भाजपा में जोश की कमी पश्चिम सिंहभूम में दिख रहा था, परंतु अब गीता कोड़ा के भाजपा में आने से पश्चिम सिंहभूम में भाजपा पार्टी काफी मजबूत बन गई है। इसके साथ ही सारंडा मंडल के सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। युवा नेतृत्व हम लोगों को बहुत दिनों के बाद मिला। अब लड़कर जूझकर लोकसभा सीट के साथ पांच विधानसभा सीट को भी जितना है। अब भाजपा पार्टी एक मजबूत पार्टी बन गई है। पूरे पश्चिमी सिंहभूम से झामुमो का पत्ता साफ होने जा रहा है। इस 2024 के चुनाव में झामुमो जड़ से उखाड़ फेंकना है। इस पूरे कोल्हान में खुशी की लहर है। जिला के पदाधिकारी भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, मंत्री सागर दास, संयोजक तरुण पान,बुथ अध्यक्ष पुष्कर दास, विनय दास, मीडिया प्रभारी नसीम अंसारी, दीप केसरी, तपन दास मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template