LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

सदर प्रखंड से हजारों की संख्या में शामिल होंगे धरती आबा की जन्मस्थली खुटी में कांग्रेसी : जग्रन्नाथ सवैया, Thousands of Congressmen from Sadar Block will join Dharti Aaba's birthplace Khuti: Jagrannath Savaiya.


चक्रधरपुर। 6 फरवरी धरती आबा की जन्मस्थली खूंटी में राहुल गांधी के न्याय यात्रा में सदर प्रखंड से सैकड़ो की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता एवं आदिवासी मूलवासी शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए सदैव लड़ती रही है और दलित शोषित वंचित लोगों को न्याय दिलाने का काम करती है। उक्त बातें सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया ने अपने वक्तव्य में कहा, उन्होंने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है। 


पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में सौंप कर दलित व आदिवासियों के अधिकार छीना जा रहा है। भाजपा की फुट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी। भारत जोड़ो न्याय  यात्रा के माध्यम से लोगों को जागृत कर भाजपा के दमन के विरुद्ध लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी,न्याय  यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होकर इस लड़ाई का आगाज करेंगे ।

No comments:

Post a Comment