CKP

झारखंड स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, साइकिल रेस में माटा चाकी बना विजेता,Three-day sports competition organized by Jharkhand Sporting Club concluded, Mata Chaki became the winner in the cycle race,

चक्रधरपुर।  खेलकूद को अतिरिक्त या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि ये उससे कहीं अधिक हैं. कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के खेलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए…

 झारखंड स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, साइकिल रेस में माटा चाकी बना विजेता,Three-day sports competition organized by Jharkhand Sporting Club concluded, Mata Chaki became the winner in the cycle race,


चक्रधरपुर। खेलकूद को अतिरिक्त या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि ये उससे कहीं अधिक हैं. कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के खेलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और उन्हें केवल एक खेल में ही नहीं, बल्कि उससे अधिक खेलो को खेलने का मौका दिया जाना चाहिए, ताकि वे रुचि के साथ अपने पसंदीदा खेल के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें।


उक्त बातें चक्रधरपुर प्रखंड के झारखंड स्पोर्टिंग क्लब मांगुरदा द्वारा रोलाडीह स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कही। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि ये एक खिलाड़ी को कई चीजें भी सिखाता हैं। जो उसे जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में उसकी मदद करता हैं। खेल एक खिलाड़ी को, जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से निपटने, बैक अप लेने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक
दूसरे की मदद करना सिखाता हैं। 


इससे पहले अतिथि को पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जवानों का दौड़ में विमो चंदन, वीर सिंह बांकिरा, जवानों का तीन पर दौड़ में जामुदा ग्रुप, बांकिरा ग्रुप, बड़ी लड़कियों का दौड़ में छोटी हेंब्रम, जोंगा सामड, लड़कियों का बैलून फोड़ में शिवानी सामड, सावित्री सामड, लड़कियों का मटका रेस में सीमा हेंब्रम, सिमन सामड, चम्मच रेस में मेचो सामड, रानी हेंब्रम, सुई धागा रेस में सानिया सिजुई, अनिता गिलुवा, बच्चों का चॉकलेट रेस में लक्की बारला, आजाद बारी, लड़कियों का हांडी फोड़ में सानिया सिजुई, जवानों का साइकिल रेस में माटा चाकी, शंकर बोदरा, सामान्य ज्ञान रेस में संतोष सवैया, बच्चों का मेंढक रेस में दीपक हांसदा, बामिया लामाय, बच्चों का बंदर रेस में मनीष गागराई, मंजिल सामड क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए. सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, हतनातोडांग पंचायत की मुखिया बेलमती बांकिरा, मुंडा वीर सिंह हांसदा ने उपहार देकर सम्मानित किया। 


प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार तांती, सचिव नंदलाल हांसदा, कोषाध्यक्ष महेश मोदी, उपाध्यक्ष गुरु चरण लोहार, उपसचिव तुराम बांकिरा, उप कषाध्यक्ष सुरेंद्र बोदरा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में है ग्रामीण मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280