गुवा। चाईबासा की ओर से आ रही एक नैनो कार गाड़ी संख्या जेएच 01एएन 5235 कोचड़ा गांव स्थित जामडीह में सड़क के नीचे खेत में पलट गई। कार पलटने से कार में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार रांची के रहने वाले अशोक ओझा अपने दो साथियों के साथ जयंतगढ़ जा रहे थे।
इतने में कोचड़ा गांव के जामडीह पहुंचने पर एक तीखा मोड आ गया। और चालक ने अपना संतुलन खो बैठा जिससे नैनो कार सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गई। कर में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जगन्नाथपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
No comments:
Post a Comment