बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला का आयोजन,बाल शोषण के समाप्ति के लिए एकजुटता जरूरी, Workshop organized on abolition of child marriage, solidarity necessary to end child abuse
चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रांची और कला मंदिर जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय चाईबासा के दिव्या भारती हॉल में बाल विवाह की रोकथाम…
चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रांची और कला मंदिर जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय चाईबासा के दिव्या भारती हॉल में बाल विवाह की रोकथाम एवम् बच्चों के पुनर्वास विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हितधारकों के बीच मुख्य रूप से सामाजिक कुरीतियों के अंतर्गत बाल संरक्षण कानून, किशोर न्याय प्रणाली, बाल श्रम कानून, बाल विवाह रोकथाम और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों पर बहस और चर्चा के द्वारा जन जागरुकता किया गया।
कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका एवं रुचि कुजूर, बाल कल्याण समिति के जूईडो कर्जी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी मीना कालूँडिया, एलएडीसी सुरेंद्र प्रसाद दास ने अपने विचार व्यक्त किए, आयोग के सदस्य श्री दोदराजका ने सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की प्रतिज्ञा शपथ भी दिलाई, कला मंदिर जमशेदपुर के उपाध्यक्ष अमिताभ घोष, डॉ निर्मला शुक्ला, सचिव विमान दास गुप्ता सुनील कुमार, सत्यजीत हातुई तथा प्रतिभागियों के रूप में मुंडा मुखिया आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया और पीएलवी के सदस्यों सहित लगभग 100 से अधिक संख्या में उपस्थित थे।

.jpeg)


टिप्पणियाँ