Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मैक्स पिकअप वैन वाहन पलटा, एक मौत,दो दर्जन से अधिक लोग घायल,कई गंभीर, 30 से अधिक लोग थे गाड़ी पर सवार, Max pickup van vehicle overturned, one dead, more than two dozen people injured, many seriously, more than 30 people were on board,


 चक्रधरपुर। रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई  बंदगांव के टेबो घाटी में गुरुवार को दोपहर एक मैक्स पिकअप वैन वाहन पलटा जाने से एक युवक का मौत हो गयी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि गाड़ी में  35 से 40  लोग सवार होने के कारण गाड़ी टेबो घाटी में अनियंत्रण होकर पलट गया। 





घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के कुचई  प्रखंड के कोमई गांव के लोग एक शादी समारोह के बाद पार्टी में शामिल होने के लिए बंदगांव प्रखंड के रेलोंग गांव जाने के लिए मैक्स पिकअप माल वाहक गाड़ी बुक किया था। गाड़ी में 35 से 40 महिला पुरुष बच्चे सवार थे।


जब गाड़ी बंदगांव घाटी के चित्तूमुंडू टेबो घाटी पहुंचा तो चालक अचानक गाड़ी से अनियंत्रण हो कर पलट गया। जिससे एक युवक का घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के सूचना मिलते ही सुमित्रा होता फाउंडेशन के संरक्षक सदानंद होता इसकी जानकारी तत्काल कराईकेला थाना प्रभारी को दिया। सूचना मिलते हैं पुलिस वाहन  व एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है। 


गाड़ी में जरूरत से अधिक लोग सवार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रण होकर पलट गया। जिससे एक युवक का मौत हो गई। जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को चाईबासा भेजने की तैयारी की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template