चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के हुडागंदा के शहीद दुर्गा चरण स्मारक के समीप राजकीय बुनियादी विद्यालय भाग दो के परिसर में सोमवार को प्रदान संस्था एवं महिला मंडल के तत्वावधान में नारी एकता महिला महा संघ का 8 वां वार्षिक महाधिवेषन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, झारखंड के पूर्व सचिव सह भाजपा नेता जेबी तुबिद, भाजपा नेता विजय मेलगांडी, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, भालुपानी मुखिया सावित्री मेलगांडी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि महिलाएं समाज से अंधविश्वास को दुर करें। उन्होंने कहा कि यदी एक लडकी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि नारी एक माता ही नहीं, बहन बेटियां भी है। महिलाओं को शिक्षित होना होगा, तभी अपने अधिकार को पा सकते है। महिला आज के समय मे घर एवं समाज का विकास कर सकती है।
समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आज के समय मे महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। अगर महिला संकल्प कर ले तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा महिला को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है। जिससे वह अपने परिवार तथा गांव का विकास कर सकती है। उन्होंने ने कहा कि नशा बंदी पर अभियान चलाकर गांव को नशामुक्त बनाएं। नशा के कारण ही हमारा समाज बरवादी की कगार पर है। उन्होंने कहा हमारी संस्था पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन महिलाओं को सभी तरह का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा महिला को आत्मनिर्भर बनने के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा।
जेबी तुबिद ने कहा महिलाओं को सम्मान के लिये प्रधानमंत्री कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रही है। आज प्रधानमंत्री के कारण ही भारत देश का प्रथम नागरिक एवं राष्ट्रपति एक महिला है। उन्होंने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा है। इससे ही हमारा समाज का विकास होगा। विजय मेलगांडी एवं मिथुन गागराई ने कहा कि महिलाएं अगर चाहे तो वह देश एवं समाज को विकसित एवं विकास कर सकती है। महिला आज के समय मे काफी सबल है।
कार्यक्रम में 52 गांव के 445 महिला मंडल के लगभग 6 हजार महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व लगभग दो किमी तक प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं महिला मंडलो द्वारा डॉ विजय सिंह गागराई को साल ओढ़ा कर सम्मानित किया। संस्था द्वारा लगाया गया स्टॉल प्रदान संस्था तथा विभिन्न महिला मंडलो द्वारा स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के जरिये केला बागवानी, बकरी पालन, उन्नत खेती समेत कृषि, पेयजल, सिचाई आदि का मॉडल बना कर लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान श्री गागराई ने स्टॉल का भ्रमण कर स्टॉल लगाने वाले को काफी सराहना की। कार्यक्रम में नाटक कर महिलाओं को किया जागरुक महिला मंडलों द्वारा नाटक व नृत्य के माध्यम से महिला हिंसा के खिलाफ, आजीविका, हक और अधिकार, अंधविश्वास को दुर करने, बच्चो को स्कुल भेजने, जंगल में आग ना लगाने तथा एक एक महिला को साल में पांच पांच पौधा लगाने, दहेज प्रथा को हटाने, नशा से दूर रहने जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी विश्वजीत सिंहा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, मुखिया कुश पूर्ति,लाल सिंह भूमिज, ट्रेनिंग टेकनिकल मो॰ शहाबुद्धीन, गौरी महतो, मंजुलता, खिरोदा महतो, सुभाषिनी देवी, राजेष गागराई, तिरथ जामुदा, दिलीप कुमार, हसन अजित खान, प्रीति दास, निशु निशांत समेत घाटी नीचे छह पंचायत की महिला समिति के हजारों महिलाएं उपस्थित थीं।
No comments:
Post a Comment