Jamshedpur (Nagendra) साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक 'कथा मंजरी' सह महादेवी वर्मा, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायान अज्ञेय, फणीश्वर नाथ रेणु एवं भवानी प्रसाद मिश्र जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सह सचिव ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने की। इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी 'व्यथित' एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती एवं चारों साहित्यकारों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्पण , तत्पश्चात सरस्वती वंदना श्रीमती सुष्मिता पाठक मिश्रा के सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद इन साहित्यकारों का विस्तृत साहित्यिक परिचय क्रमश: अजय प्रजापति , डॉo अरुण सज्जन, नीता सागर चौधरी एवं सुरेश चन्द्र झा ने प्रस्तुत किया। अगले सत्र , कथा मंजरी के इस मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल १० कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त सुभाष चन्द्र मुनका ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की ।
जो इस प्रकार है -- श्रीमती मंजू कुमारी- ओलेक्स पर बेच दो, श्रीमती शकुन्तला शर्मा- समाज सेवा, श्रीमती सुस्मिता मिश्रा - विकृत मानसिकता, सुरेश चन्द्र झा - बदलते रंग, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र- स्वयं को तलाशना और तराशना , डाॅo अरुण कुमार शर्मा - जंगल में होली, श्रीमती आलोक मंजरी विदुषी - मदर इण्डिया, श्रीमती नीता सागर चौधरी - नानी की स्वेटर, डाॅo एन. के.सिंह - स्वर्ग या नरक, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित - सदुपयोग।
इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, नीता सागर चौधरी, शकुंतला शर्मा, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, बलविन्दर सिंह, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, हरभजन सिंह रहबर, सुजय कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment