चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला के सिंघम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गीता कोड़ा को विजय बनाने को लेकर रविवार को चक्रधरपुर शहर के पवन चौक समीप भाजपा की बैठक विधानसभा प्रभारी भूषण पाट पिंगुवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मालती गिलुवा, विजय मेलगांडी बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान झामुमो और कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को चक्रधरपुर विधानसभा संयोजक सुरेश साव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, विजय मेलगांडी, मालती गिलुवा ने सभी को भाजपा का पट्टी और फुल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा सिंहभूम सीट पर विजय दिला कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आपकी बार 400 सीट जीत कर विजय बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता को कहा गया कि भाजपा द्वारा संचालित योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, शेषनारायण लाल, राजेश गुप्ता, संजय पासवान, राजू प्रसाद कसेरा, अशोक दास, डारे बोदरा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन : शहर के रजबाड़ी रोड स्थित श्याम गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन जिला सह संयोजक पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, संयोजक सुरेश साव व प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्य मालती गिलुवा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बाट कर खुशी जाहिर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कांग्रेस और झामुमो के यह कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल : झामुमो और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ। इसमें राकेश रंजन, प्रवीर सिंहदेव, बुधराम उरांव, विरेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंहदेव, इंदीवर सिंहदेव, सिद्धार्थ सिंहदेव, सूर्य प्रताप सिंहदेव, गदाधर प्रधान, कमलेश प्रधान, बनमाली प्रधान, बुधराम सुंडी, हेमंत बर्मन, भास्कर प्रधान, बादल गागराई, धरमु प्रधान, समर साहू, कनेस्टर प्रधान, बबलु सिहुई, लगरा नायक, मिथलेश, मुकेश दास, विकास प्रमाणिक, कुमार सिंह बोदरा, आलोक ज्योतिश, निलमनी साहु, कार्तिक नायक, लोभनाथ नायक, नितिश नायक, संदीप नायक, बजरंग नायक, लालू कच्छप, परेश मंडल, महावीर प्रमाणिक, सुरेश लकड़ा, भगत श्याम कुजूर, शिवलाल कुजूर, सुमित कुजूर, गोस्वामी महतो, आनंद नायक, तापश नायक, मनोरंजन प्रधान, गोरंगो प्रधान, रुदो प्रधान, भोलानाथ उरांव, लक्खी राम नुनीया, तुलसी तिग्गा, दयानिधि मंडल, जगदीश मंडल, जवाहरलाल साहू, श्याम खलखो, राजीव कुमार सिंहदेव, दामोदरा प्रधान, प्रदीप साहू, राजकुमार साहू आदि शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment