गुवा। नोवामुंडी के दैनिक भास्कर अखबार के वरिष्ट पत्रकार राजेन्द्र कुमार रवि 65 वर्ष का शुक्रवार को इलाज के दौरान हृदयगति के रुकने से चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गई है। वह पिछले कई सालों से किडनी समस्या से जूझ रहे थे। नोवामुंडी के चर्चित पत्रकार के निधन से लोगों में शोक की लहर है।
राजेन्द्र कुमार रवि अपने पत्रकारिता के दौरान हिंदी के दैनिक अखबारों में आवाज, चमकता आईना, उदितवाणी, दैनिक भास्कर आदि अखबारों में योगदान दे चुके हैं। इसके पहले भी उन्हें नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कर इलाज कराया गया था। उस समय वह स्वास्थ्य होकर घर लौट गया था। हाल ही के दिन होली के पहले उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
इसकी सूचना मिलते ही उनकी बेटी नोवामुंडी आकर अपने पिता को इलाज कराने के लिये चाईबासा बड़ीबाजार स्थित घर ले गई थी। वहीं उनका इलाज चल रहा था। घटना के पहले उनकी तबियत अधिक बिगड़ते देख उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के समय चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
No comments:
Post a Comment