जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब से शुक्रवार की सुबह पानी मे तैरता एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक की पहचान धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी गरीब लाल के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि शव निकालने के समय शरीर पर चोट के निशान आए हैं।फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment