CKP

प्राचार्या थेल्मा बागे को दी गयी विदाई, Farewell to Principal Thelma Bagge,

चक्रधरपुर।  रानी रसाल मंजरी की प्राचार्या थेल्मा बागे  का विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय चक्रधरपुर में किया गया। बता दें कि मैडम वक्त की पाबंद व कर्तब्यनिष्ठ थी सभी के सा…

 प्राचार्या थेल्मा बागे को दी गयी विदाई, Farewell to Principal Thelma Bagge,

चक्रधरपुर। रानी रसाल मंजरी की प्राचार्या थेल्मा बागे  का विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय चक्रधरपुर में किया गया। बता दें कि मैडम वक्त की पाबंद व कर्तब्यनिष्ठ थी सभी के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार था मैडम 29 साल 4 माह व 26 दिन अपने अभूतपूर्व कार्य किये हैं जो सराहनीय हैं।



कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्या एथरीन एक्का,दयामनी सामड व एडलीन बा को शाल ओढ़ा कर पुष्प व उपहार देकर सम्मानित किया गया साथ ही सविता मेहता व दीपक पान को भी विदाई दी गयी। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति की गयी सभी में बहुत उत्सुकता व उत्साह था। 



कार्यक्रम का संचालन यसोदा महतो, शिल्पी वर्मा व आंचल पटवा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय,राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय व टाउन हाल की सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280