गुवा। गुवा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु एवं सारंडा जंगल क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में मध्य रात्रि के बाद से जारी मुसलाधार वर्षा, तेज आंधी व वज्रपात की वजह से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। वर्षा की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। आज किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री एवं अधिकतम 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना अनुसार आगामी 21 मार्च तक वर्षा होने की संभावना है।
ऐसे में किरीबुरु का न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट हुई है। इससे तापमान 21 मार्च तक घटकर 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। रात से जारी वर्षा की वजह से किरीबुरु टाउनशिप क्षेत्र में चल रही सड़क का निर्माण, सेल कर्मचारियों के आवासों के छत पर जीआई सीट लगाने आदि का कार्य प्रभावित हुआ है। शहर की बिजली आपूर्ति रात से ही काट दी गई है।
No comments:
Post a Comment