Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

डायट परिसर में लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, Organization of folk song and folk dance competition in DIET campus


गम्हरिया । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गम्हरिया परिसर में बालिका शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत बालिकाओं का लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान की प्राचार्या अंबुजा राज लक्ष्मी के मार्गदर्शन में  दिनांक-19/03/2024 को किया गया।





कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्णायकों, संकाय सदस्यों, संस्थान के सदस्यों एवं छात्राओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य के संचालन में अतिथियों एवं निर्णायकों के स्वागत किया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति के क्रम में सर्वप्रथम बाहा बोंगा की पूजा के विधि विधान को दर्शाते हुए  kgbv चांडिल की छात्राओं ने संथाली लोकगीत प्रस्तुत किया।


सादरी भाषा में kgbv राजनगर की छात्राओं ने छोटा नागपुर पर लोकगीत की प्रस्तुति दी। kgbv गम्हरिया की राजो टूटू एवं ग्रुप ने आजादी से सम्बंधित संथाली लोकगीत प्रस्तुत किया। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गम्हरिया की मुस्कान बोदरा एवं समूह की छात्राओ ने संथाली भाषा के बाहा गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया।  kgbv टीकर इचागढ़ की सुस्मिता महतो एवं समूह ने  झूमर गीत की प्रस्तुति दी। kgbv  कुचाई से नेरी सामद एवं समूह ने बिरसा मुंडा को समर्पित मुंडारी लोकनृत्य प्रस्तुत किया।  kgbv खरसावां से अष्टमी सोरेन ने सोहराय पर्व पर लोकगीत प्रस्तुत किया।


kgbv चांडिल की  छाया तंतुबाई एवं समूह ने असमिया लोकनृत्य प्रस्तुत किया। kgbv कुचाई की छात्रा फूलमनी स्वांसी  ने मुंडारी लोकगीत की प्रस्तुति दी।  kgbv गम्हरिया की नीतू महतो एवं समूह ने सम्बलपुरी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। kgbv राजनगर की मानसी टुडू एवं समूह ने संथाली बाहा लोकगीत प्रस्तुत किया।  kgbv ईचागढ की सुषमा मुंडा एवं समूह ने संथाली  लोकनृत्य प्रस्तुत किया। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गम्हरिया की रीना सोरेन एवं समूह ने संथाली बाहा लोकगीत प्रस्तुत किया। kgbv खरसावां की दीपा सोय एवं समूह ने नागपुरी लोकनृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी।


लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के जी बी भी गम्हरिया विद्यालय की छात्राओं को मिला। द्वितीय स्थान प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, गम्हरिया एवं तृतीय स्थान के जी बी भी इचागढ़ की छात्राओं को प्राप्त हुआ। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के जी बी भी कुचाई, द्वितीय स्थान के जी बी भी इचागढ़ एवं तृतीय स्थान प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, गम्हरिया की छात्राओं को प्राप्त हुआ।





इस कार्यक्रम में सरायकेला -खरसावां जिले के सभी मॉडल स्कूल, सभी कस्तूरबा विद्यालय एवं सभी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल  की छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नृत्य एवं संगीत की पूर्व शिक्षिका एवं कथक की नृत्यागना संगीता राणा मिश्रा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर, पूर्वी सिंहभूम की संगीत शिक्षिका, संथाली लोकगीत लेखिका, संथाली साहित्य की जानी मानी हस्ती जोबा मुर्मू उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार, संकाय सदस्य किशोर प्रसाद, इन्द्राणी पाल, डॉ मनीला कुमारी, संस्थान के सदस्य यशवंत सिंह, पूनम महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सी 3 के को ऑर्डिनेटर श्रवण झा एवं झारखण्ड फ़िल्म बोर्ड के राजू मित्रा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को महिमामंडित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template