Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भाजपा सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मझगांव विधानसभा में चलाया जनसंपर्क अभियान, BJP MP candidate Geeta Koda launched public relations campaign in Mazgaon Assembly.


चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोडा सोमवार को जनसम्पर्क अभियान के दौरान मझगाँव विधानसभा के कुमारडूंगी प्रखंड के गुण्डियाधर, धनसारी, इटोर, बड़ालुन्ति, टाँगर, कुमरिता, भोंडा, छोटारायकमान, अंधारी, पुतकरसाई, कुंकलपी, बड़ाजाम्बनी, खण्डकोरी, उलिहातू, जोजोहातू, टियापोसी, टूनटाकाट, मरांदा, बारूसाई, बूड़ासाई, लखिम्पोसी, के ग्रामीणों से संवाद कर बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को आदिवासियों को, देश की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए सबकी सेवा विगत 10 वर्षों से कर रहें है। मोदीजी के रहते देश से भ्रष्ट्राचार दूर हो रहा है, भ्रष्ट्राचारी जेल जा रहे हैं। 





गीता कोड़ा ने आक्रमक सुर में कहा कि मोदी जी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण, ग्रामीणों का मोदी जी के ऊपर बढ़ रहे वीश्वास से घबराए हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कल गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर में उनके साथ महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला तक कर दिया। पर वे इससे जरा भी विचलित नही हुई। और आज मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये आप सबों से आशीर्वाद समर्थन मांगने आई हूं। गीता कोड़ा ने कहा कि ये झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले केवल और केवल झूठ की राजनीति कर जनता को ठगने में लगें हुए हैं। पूरे राज्य की जनता त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित है। 


लोगों को मोदीजी द्वारा फ्री में खाने के लिए दिए जाने वाले अनाज भी सही तरीके से नही देते है। हर घर नल से पीने का पानी फ्री में पहुंचाने की योजना भी ये राज्य सरकार पूरी नही कर रही है। जनता को पीने का पानी भी नसीब नही हो रहा है। अखबारों में आज छपा है कि मझगाँव में हर घर नल का जल की योजना में गड़बड़ी चल रही है। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के नाकामियों से थक कर और मोदीजी से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी में जनता की भलाई के लिए शामिल हुई हुँ, जो विरिधियों को पच नही रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से प्रार्थना कर कहा कि चुनाव में कमल फूल निशान में वोट देकर अपना समर्थन नरेंद्र मोदी जी को देंवे। 


ग्रामीणों के समस्याओं को पूरी गम्भीरता से चुनाव बाद समाधान करने का भरोसा उन्होंने दिया। मौके पर प्रदेश उपाअध्य्क्ष बड़कुंवर गागराई, मंडल अध्य्क्ष नारायण हेम्ब्रम, वशिष्ट प्रधान, अनिल बिरुली, भूषण पाट पिंगुवा, प्रभारी सतीश पूरी, बिजय पिंगुवा, बिनय पान, धुनिया कुम्हार के अलावे कई कार्यकर्ता साथ रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template