गुवा। सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ गम्हरिया के मोहनपुर गांव में जो व्यवहार हुआ इसकी कड़ी निंदा भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास और दीरीबरु पंचायत प्रभारी पप्पु गौड़ ने की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रत्याशी की जानसंपर्क को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इसका भरपूर जवाब भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता देंगे। गठबंधन सरकार वाला हार के डर से यह कार्य कर रहे हैं। इतने में ही पता चल रहा है कि महागठबंधन वाले विरोधी पार्टी कितना नीचे गिर सकते हैं। अपने सरकार में तो सरकार से कोई पब्लिक के हित में तो अभी तक जनता के सामने कैसे जाएंगे।
No comments:
Post a Comment