Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चांडिल : रामनवमी की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, Chandil: Crowd of devotees gathered in Ram Navami procession


चांडिल। बुधवार को श्री राम सनातन समिति चांडिल द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य आकर्षक अद्भुत और शांति के माहौल में उत्साह और उमंग पूर्वक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम नवमी सांस्कृतिक शोभायात्रा में  हजारों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और तलवार कटार के साथ शामिल हुई। महिलाओं युवतियों और बच्चों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। 





इस अवसर पर  पूरा चांडिल भगवा झंडों से पटा हुआ है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा में चांडिल पुलिस बल के साथ महिला होमगार्ड को लगाया गया था। कैमरे से शोभायात्रा की निगरानी की जा रही थी। भगवान श्री राम्, शिव जी और महाभारत पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई। जगह- जगह सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों  द्वारा जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन और स्वागत किया जा रहा था। 


ग्रामीण क्षेत्र से शोभायात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे आए। एक ओर जहां वीर रस के संगीत का धुन बज रहा था, तो दूसरी ओर डीजे में श्रीराम और हनुमान के उर्जा से ओतप्रोत भरे गीत बज रहे थे। उसमें सभी भक्त झूम रहे थे। जय श्री राम जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template