जमशेदपुर। IWC जमशेदपुर ईस्ट के सदस्यों ने क्लब के Past President विनीता झा के घर पर कुछ वंचितों, घरेलू सहायकों के साथ मिलकर डिजिटल विकास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष सम्पा उपाध्याय और Past President विनीता झा ने बताया कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को कैसे संभाला जाए।
बैंक ट्रांजेक्शन को सुरक्षित तरीके से उपयोग में कैसे लाए आदि। आजकल स्मार्टफोन का उपयोग करना हमारी ज़रूरत बन गई है। इसलिए सोशल मीडिया और डिजिटल ट्रांजेक्शन का सुरक्षित उपयोग भी उतना ही ज़रूरी है। Past President नम्रता झा और उपाध्यक्ष मधुमिता सान्याल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment