Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन जिप सदस्य व मुखिया ने किया, Sri Sri Basanti Durga Puja Pandal was inaugurated by ZIP member and head.


गुवा। सोमवार देर शाम को गुवा के योगनगर स्थित श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी व पच्छिमी पंचायत के मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी ने फीता काटकर किया। योगनगर स्थित बंसती दुर्गा पूजा वर्ष 1993 से की जा रही है। 





सोमवार को महासप्तमी की पूजा अर्चना की गई। पंडाल उद्घाटन के बाद देवकी कुमारी ने माता रानी की पूजा अर्चना कर पूरे झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने खिचड़ी भोग वितरण किया। साथ ही मंगलवार को महा अष्टमी की पूजा 9:30 बजे से 4:00 बजे तक होगी। संध्या 4:04 से 4:52 बजे संधि पूजा होगी। 


वहीं श्रद्धालुओं के लिए जागरण का आयोजन किया जाएगा। तथा बुधवार को महानवमी पर ऑर्केस्ट्रा रखा गया है। मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों में जय सिंह गायक, अजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, राजेश दास, दशरथ पान, संजय प्रधान, आशुतोष शास्त्री, बासुदेव केसरी, सुखदेव प्रधान, पिंटू सिंह, अमन नायक, विजय पात्रो, निसांत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template