Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट व लायंस क्लब द्वारा लगाया गया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 115 लोगों का नि:शुल्क जांच हुआ, Free eye check-up camp organized by Bharat Singh Welfare Trust and Lions Club, 115 people got free check-up,

 


जमशेदपुर। भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा विद्यापति नगर के सामुदायिक भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह के द्वारा किया गया।




 जिसके बाद केयर नेत्रम के डॉ. कृष्णा किशोर, डॉ. हिना कुमारी, डॉ श्वेता महतो, डॉ. जीन्नत प्रवीण, डॉ. पिंकी बाग, डॉ अश्वनी बाग ने आंखों की समस्याओं से ग्रसित कुल 115 लोगों के आंखों की नि:शुल्क जांच किया। जिसमें से 10 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या थी, जिनका ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, शेरे पंजाब चौक आदित्यपुर में नि:शुल्क किया जाएगा। 


वहीं कई लोगों की कमजोर आंखों में चश्मा लगा जो की बाजार से कम कीमत पर दिया गया। इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि आंखें कुदरत का दिया नायाब तोहफा है, जिससे दुनिया में मौजूद अच्छी बुरी सभी चीजों को देखा जा सकता है। शरीर का सबसे कोमल अंग आंख ही होता है। इसलिए आंखों की सुरक्षा व जांच अति आवश्यक है। इस दौरान श्री भरत सिंह के साथ राजेश सिंह, दानिश, करन गोराई, राजू गोराई, संजय कुमार सेन, आकाश रजक, राजू टुडू, गणेश गोराई मुख्य रूप से उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template