Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर, अगले 5 दिनों में केरल में दस्तक देगा मानसून, मिलेगी राहत, Good news amidst the scorching heat, monsoon will hit Kerala in the next 5 days, there will be relief,

 


रांची। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रही तो अगले 5 दिन में मानसून केरल में दस्तक दे देगा। केरल में प्री मानसून गतिविधियां बीते एक सप्ताह से जारी है और तापमान में काफी गिरावट भी आई है।




इसी के अनुसार मानसून देश के अलग-अलग राज्यों में भी जल्दी दस्तक देगा। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 8 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, वहीं 2 जुलाई को मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया था।  मानसून पर रेमल तूफान का असर नहीं रविवार देर रात को बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवात रेमल देश के पश्चिमी बंगाल एवं बांग्लादेश के समुद्री तटों से टकराया। 



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर कोई तूफान सक्रिय होता है तो वह नमी खींच लेता है। तूफान को तट पार करने में 4-5 दिन लगते हैं तो मानसून कमजोर हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। तूफान विकसित हुआ, लेकिन दो दिन में ही तट से टकरा गया और तेजी से गुजरने से नमी बंगाल की खाड़ी में बची रह गई। इससे मानसून की गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 


मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि मानसून की दस्तक से ठीक पहले आए तूफान रेमल से दक्षिण-पश्चिम मानसून पर विपरीत असर नहीं होगा। आईएमडी ने इस बार मानसून सीजन में जून से सितंबर के दौरान देश में सामान्य से अधिक 106 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान दिया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template