Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटे, पारा 52.9 डिग्री पहुंचा, All heat records broken in Delhi, mercury reached 52.9 degrees,

 


दिल्ली. दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड बुधवार (29 मई) को टूट गए। पहली बार दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगेशपुर में 52.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। 



हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि वह किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विज्ञान केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि दिल्ली में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बहुत कम होने की संभावना है। IMD में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। 


दिल्ली ही नहीं देश के 10 शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा के रोहतक में 48.8 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 48.8 डिग्री सेल्सियस, पंजाब के भटिंडा में 48.5 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस, झारखंड के गढ़वा में 48 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 48 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के अलवर में 47.5 डिग्री सेल्सियस और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template