चांडिल। रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में अधिक मतदान कराने के लिए नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर में स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चिनिबास महतो के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में लोकसभा चुनाव के ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधुसुदन गोराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ की जीत सुनिश्चित करने के लिए 15 मई को रघुनाथपुर टुसू मेला मैदान में महिला मोर्चा का सभा आयोजन किया जाएगा। सभा में अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के सरगुजा लोकसभा पूर्व सांसद कमल भान सिंह, राजकुमार अग्रवाल, जितेन जयसवाल, शोभनाथ राजवाड़े, ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार, भाजपा नेता खुदी सिंह सरदार, चंद्रमोहन दास, बलराम महतो, विशाल चौधरी, विपुल सिंह, पद्मालोचन सिंह, पद सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार, सचिव राजाराम महतो, रमापति महतो, अरूण महतो, भाजपा नेत्री अनिता पारित, अन्नपूर्णा महतो, सुलोचना प्रमाणिक, मनोज कुमार महतो, आकाश महतो, बुद्धेश्वर गोराई, सीमंत महतो आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment