Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आजसू पार्टी व भाजपा पार्टी दोनों ने घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया, Both AJSU Party and BJP Party conducted door to door public relations campaign.


गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आजसू पार्टी सारंडा मंडल अध्यक्ष बिरु सोनार एवं भाजपा पार्टी सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एवं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को एक नंबर कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। 




साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में मसीहा के रूप में हमेशा भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा खड़ा रही है। और आगे भी खड़ा रहेगी। उन्होंने गांव-गांव में जल गए ट्रांसफार्मर को एक फोन पर अपने प्रयास से लगवाया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका विकास चाहती है। इसलिए भाजपा को ही वोट करें। 


इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, आजसू पार्टी सारंडा मंडल अध्यक्ष बिरु सोनार, सारंडा प्रभारी तापोश दास, कार्तिक किसान, रितेश लकड़ा, रामनाथ समद सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template