Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विश्व पर्यावरण दिवस वन विभाग ने की शुरुआत, हुए कई कार्यक्रम आयोजित, Forest Department started World Environment Day, organized many programs,


गुवा। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। और इसकी शुरुआत गुवा वन विभाग ने 26 मई से लेकर आगामी 5 जून तक की जाएगी। जिसकी शुरुआत आज 26 मई रविवार को तीन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह तीनों कार्यक्रम गुवा वन विभाग के कार्यालय से शुरुआत की गई। 




जिसमें सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को संदेश देते हुए वन विभाग पदाधिकारी परमानंद रजक ने कहा कि हमें स्वच्छता अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। और इसके लिए लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। इसके बाद सभी लोगों ने गुवा वन विभाग कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। 


उसके बाद पर्यावरण को बचाने को लेकर वन विभाग परिसर में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदा गया। इस दौरान लोगों को संबोधित कर वन विभाग पदाधिकारी परमानंद रजक ने संदेश दिया कि बहुत ही जल्द मानसून आने वाली है। और खोदे गए गड्ढे पर वृक्षारोपण कर क्षेत्र में हरियाली लानी है। पेड़ पौधे रहेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे। पेड़ों को ना काटे, ज्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगाए। 


उसके बाद प्लास्टिक सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत लोगों कों जागरुक करते हुए श्री रजक ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा तत्व है जिसको हम पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही लोगों को भी प्लास्टिक का ना उपयोग कर कपड़े का थैला उपयोग में लाने को लेकर प्रेरित किया गया। 


कार्यक्रम के अंत में लोगों को प्लास्टिक का बहिष्कार कर जुट से बनें थैला का उपयोग करने के लिए थैला वितरण किया गया। इस दौरान मौके पर वन विभाग के कर्मी एवं मजदूर मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template