Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मरासिल्ली पहाड़ पर महंत लाल गिरी बाबा की सर्पदंश से मौत, Mahant Lal Giri Baba died due to snake bite on Marasilli mountain,


 रांची। नामकुम के मरासिल्ली पहाड़ (राजाउलहातू) पर वर्षो से रह रहे नागा साधु, महंत लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने साँप को पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुँचीं।



नागा साधु शनिवार की रात जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान बाएं हाथ की बीच वाली उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया। इसकी वजह से महंत लाल गिरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, साधु काफी दिनों से पहाड़ पर रह रहे थे।


घटना की सूचना मिलने पर ट्रस्ट के सदस्य एवं स्थानीय लोग पहाड़ पर पहुंचे। महंत लाल गिरी के कमरे की जांच करने के दौरान एक जहरीला सांप मिला। इस सांप को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू कर दी। दूर-दूर से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवलोक धाम पहुंचे और नागा साधु को अंतिम श्रद्धांजलि दी।


नागा साधु महंत लाल गिरी बाबा मूल रूप से लातेहार के रहने वाले थे। वह अलग-अलग जगहों पर भ्रमण करते रहते थे। शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर काफी दिनों से रह रहे थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template