Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कल्याण नगर ग्राम संगठन की महिलाएं पत्तल दोना बनाकर बन रही आत्मनिर्भर, Women of Kalyan Nagar Gram Sangathan are becoming self-reliant by making Pattal Dona.

 


गुवा। कल्याण नगर ग्राम संगठन की महिलाएं पत्तल दोना बनाकर आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुवा वन विभाग के द्वारा महिलाओं को दोना पत्तल बनाने का मशीन वितरण कर महिलाओं को स्वालंबी बनाने का कार्य किया है। 




इसके लिए वन-विभाग टीम की ओर से दोना पत्तल बनाने के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी गई। अब महिलाएं गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में दोना पत्तल बनाकर बाजारों में बेच बेहतर आय का स्रोत बना रही है। इसके साथ-साथ अन्य महिलाएं भी महिला समूह से जुड़कर अन्य घरेलू उद्योग जैसे मोमबत्ती बनाना, साबुन बनाना, मुढ़ी बनाने की मशीन, मसाला पिसाई की मशीन, सूअर पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन जैसे अन्य उद्योगों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। 

इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिला समूह को कम ब्याज दर पर ऋण दे रही है। इस दौरान कल्याण नगर ग्राम संगठन की महिलाओं में संजू कर्मकार, अल्का मिश्रा, इग्नेशिया डुंगडुंग, वंदना शर्मा, ममता ठाकुर, पार्वती किसान, दीपिका दास, गीता देवी, ममता देवी, ललित पांडे या सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template