Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 2024 का दो दिवसीय भव्य आयोजन 8 व 9 जून को, Two-day grand event of Vidyapati Smriti Parv Celebration 2024 on 8th and 9th June,


जमशेदपुर । मिथिला सांस्कृतिक परिषद  जमशेदपुर के सौजन्य से दो दिवसीय “ विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 2024 “का भव्य आयोजन 8 और 9 जून 2024 ( शनिवार और रविवार )को बौद्ध मंदिर मैदान , निकट राजेंद्र विद्यालय साकची में किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी अध्यक्ष शिशिर कुमार झा , महासचिव सुजीत कुमार झा , कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा, प्रेस प्रभारी बबलू झा, मोहन ठाकुर, पंकज राय, रणजीत  झा बागबेड़ा , शिवचंद्र झा , राजेश झा, धर्मेश झा, पंडित बिपिन झा, अनिल झा, गोपालजी चौधरी, शंकरनाथ झा ,मिथिलेश झा, धीरेन्द्र झा, चन्द्रभाल झा, राजेन्द्र कर्ण, दिलीप झा, प्रमोद मिश्र जी ने संयुक्त रूप से दी। 




कार्यक्रम के अतिथि :- 8 जून 2024 उद्घाटन कर्ता स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता, जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे, दैनिक जागरण के प्रधान संपादक उत्तम नाथ पाठक, समाजसेवी सह भाजपा नेता  शिव शंकर सिंह, ज़ुस्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यकर्म मे पुस्तक मेला, हस्तकला एवं मिथिला पेंटिंग, आनन्द मेला का उदघाटन पूर्व कमिश्नर सह भाजपा नेता  विजय कुमार सिंह, पूर्व कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष  रबीन्द्र झा और पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती अरूणा मिश्रा के कर कमलों से संपन्न होगा। 


वहीं 9 जून 2024 को उद्घाटनकर्ता सांसद विद्युत बरन महतो, मुख्य अतिथि सरयु रॉय, अनुमंडलअधिकारी श्रीमती पारुल सिंह,भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुधांसु ओझा, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक भवानन्द  झा,समाजसेवी विकास सिंह के कर कमलों सम्पन्न होगा। 


सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार :- मैथिली लोकगायिका श्रीमती पूनम मिश्रा, दिल्ली से विकास झा, सुश्री स्वाति झा, दरभंगा से ऋषभ भारद्वाज, उद्घोषक रामसेवक ठाकुर वहीं स्थानीय कलाकार में पंकज कुमार झा , शंकर नाथ झा सहित अन्य कलाकार अपने मधुर गीतों से सभी दर्शकों को आनंदित करेंगे। साथ ही विद्यापति जी की रचना सहित अन्य लोकगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम संध्या 5 बजे प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के दौरान आगन्तुकों को मिथिला के लजीज़ व्यंजन का रसास्वादन कराया जायेगा। पान मख़ान, मछली सहित कई प्रकार के स्टाल उपलब्ध होंगे। सभी आगंतुक आनन्द मेला का भी आनन्द उठा पायेंगे।


सभी क्षेत्र से दर्शकों को आने जाने के लिए बस की ब्यवस्था की गई है। आप सभी मिथिला वासी, मैथिलप्रेमियों से आग्रह है कि इस भव्य सांस्कृतिक महाकुम्भ  में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आप सपरिवार इस सांस्कृतिक महाकुंभ में पधारकर कर आयोजन को एतिहासिक़ सफल बनाएँ। 


कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए समिति निम्न प्रकार है :- 1) आनन्दमेला :- पंकज रॉय, रूबी झा, पूनम झा , कुमकुम झा, कविश्री झा, कावेरी चौधरी, नूतन झा, बिभा राय, 2) स्टॉलक व्यवस्था :- पंकज रॉय , शिवचंद्र झा , राजीव मिश्रा , दिलीप मिश्रा , महानारायण झा , रंजीत झा, 3) टेण्ट आ लाइट ब्यवस्था :- मोहन ठाकुर , धर्मेश झा लड्डुजी , दिलीप कुमार झा, 4) भोजनक ब्यवस्था :- श्री रंजीत झा ( संपूर्ण स्टोर ब्यवस्था ), 


आंतरिक ब्यवस्था :- ( भोजन निर्माण ) सुरेश झा , संजीव झा, 2) वाहय संचालन ब्यवस्था :- मोहन ठाकुर, शिवचन्द्र झा, अनिल झा आदित्यपुर, मिथिलेश झा, पंकज राय, देवेन्द्र झा, नवीन कुमार, बिलास झा, अनन्त ठाकुर, रणजीत झा सिधगोड़ा, 5) मंच ब्यवस्था :- रंजीत झा बागबेड़ा , अमर कुमार झा , राजेश झा जेम्को , राजेन्द्र कर्ण , राजीव रंजन , नवल चौधरी, 6) अतिथिक भोजनक ब्यवस्था :- शिशिर कुमार झा , राजेश झा सिधगोड़ा , नवकान्त झा , पंडित बिपिन कुमार झा , कैलास झा , आकाश मिश्र, 


कलाकार केर आगमन स प्रस्थान तक देखरेख :- शंकर नाथ झा , गोपालजी चौधरी , अनिल झा आदित्यपुर , अनिल झा गम्हारिया, ग्रीनरूम ब्यवस्था :- शंकर नाथ झा , गोपालजी चौधरी. 


यातायात व्यवस्था :- सुरेश झा , दिलीप कुमार झा, प्रेसक प्रभार :- बबलू झा , प्रमोद मिश्रा, प्रचारक ब्यवस्था :- अमर कुमार झा , बबलू झा , शिवचंद्र झा , सुमित झा, कलाकार एवं अन्य भुगतान :- अमर कुमार झा , मोहन ठाकुर , शंकर नाथ झा, कार्यक्रम स्थलक संपूर्ण प्रभार :- मोहन ठाकुर , धर्मेश झा लड्डुजी, कूपनक संपूर्ण प्रभार :- मोहन ठाकुर , सहयोगक प्रभार :- चन्द्रभाल झा , धीरेन्द्र झा. 

स्वागत समिति :- शिशिर कुमार झा , जयचन्द्र झा , मानस मिश्रा , शंकर पाठक , बिपिन कुमार झा , रवींद्र मिश्र चंदनजी , अमलेश झा , प्रमोद कुमार झा ,सरोजकांत झा , उमानाथ झा , अरुण कुमार झा जेसीबी , अशोक झा पंकज, निवास झा, दीपक झा, सी एस झा, पंकज झा सोनारी, गोपाल चंद्र झा, अखिलेश मिश्र।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template