Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

7 साल की बच्ची को छोड़कर वोट देने गए थे माता-पिता, दुष्कर्म कर करदी हत्या, Parents left 7 year old girl and went to vote, raped and murdered

 


ओडिसा. एक व्यक्ति ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। उस समय बच्ची घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मतदान करने गए थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुलियाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376एबी और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुलियाना थाना क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक शख्स ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।




दरअसल, पीड़िता घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता वोट करने गए थे। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए शख्स ने उसके साथ पहले गंदा काम किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। 23 वर्षीय आरोपी पहले लड़की के घर गया और उसे वहां से अगवा कर नदी के पास ले गया। यहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट दिया। 


ग्रामीणों ने बच्ची का शव बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 376एबी (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template