Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर, बिष्टुपुर में कल्याण महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भूदेवी-श्रीदेवी के साथ विवाह बंधन में बंधे भगवान बालाजी, Andhra devotees Kalyan Mahotsav concluded with great pomp in Sri Ram Temple, Bishtupur, Lord Balaji tied the knot with Bhudevi-Sridevi,


 जमशेदपुर। आंध्र भक्त औराम मंदिर बिष्टुपुर में भगवान बालाजी का भूदेवी और श्रीदेवी के साथ कल्याणम (विवाह) हुआ। संध्याकाल में बालाजी भगवान के मंच पर आते ही नादेश्वरमन और शंख ध्वनि के साथ अनुष्ठानन का श्रीगणेश हुआ। एक तरफ वर (भगवान बालाजी) और दूसरी ओर वधु (भूदेवी-श्रीदेवी) पक्ष में पंडित- पुरोहित बट गये। विवाह से पूर्व दोनों पक्ष में खूब नोक-झोंक चली। कभी एक, तो कभी दूसरा पक्ष भारी होता रहा।



इस प्रकार माहौल काफी रमणीक हो गया। हंसी- ठिठोली के बीच भगवान बालाजी को र मंच पर बने विवाह मंडप के बीच मंदिर में न स्थान दिया गया। उनकी बाई ओर श्रीदेवी और दाहिनी तरफ भूदेवी को स्थान दिया गया। तिरुपति, विशाखापट्टनम, हिमाचलम, हैदराबाद और स्थानीय 11 पंडित-पुरोहितों के दल ने एक-एक रस्म के साथ भगवान का कल्याणम कराया। इस दौरान 1500 श्रद्धालुओं के नाम व गोत्र के साथ पूजा भी की गयी। 


विवाह मंडप को फूलो से सजाया गया था। भगवान के विग्रह को तुलसी के 5508 पत्तों से सजाया गया था। विवाह मंडप को पांच किलोग्राम रजनीगंधा, चार किलोग्राम मुर्गाफूल, 20 किलोग्राम गेंदा फूल और 300 जुही माला से सजाया गया था। बालाजी मंदिर से नादेश्वर की ध्वनि के साथ सर्वप्रथम श्रीदेवी, भूदेवी और अंत में बालाजी भगवान के विग्रह को लाया गया। मंडप के चारों तरफ दक्षिण भारतीय विभिन्न ऋषि- मुनियों के चित्र थे, जो कल्याणम के साक्षी बने, कल्याणम के दौरान पंडाल के बाहर महिला श्रद्धालुओं ने कोलाटम (स्टिक डांस) कर खुशियां मनायीं।


सुबह 108 कलश से भगवान का दूध, दही, गंगाजल, मधु और शक्कर से अभिषेक हुआ। सुविधा के लिए पंडाल के मुख्य द्वार के पास और मंदिर प्रांगण में पीपल पेड़ के नीचे बड़ी एलइडी स्क्रीन लगायी गयी थी। इसके अलावा यू-ट्यूब और फेसबुक पर कल्याणम का सीधा प्रसारण किया गया। विदेश में रह रहे जमशेदपुर वासियों ने भी सोशल मीडिया के जरिये भगवान के दर्शन किये। कल्याणम पूरा होने के बाद अद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बारी-बारी से भगवान के दर्शन किये।


सभी को भगवान का चढ़ा अक्षत, हल्दी, तुलसी पत्ता और फूल दिया गया। दो जगह प्रसाद वितरण और भोग वितरण किया गया। भीड़ को देखते हुए मंदिर के पीछे और कल्याण मंडपम (मुख्य सभागार) में प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभु प्रेमी संघ की ओर से चरण पादुका के निःशुल्क काउंटर लगाये गये थे। अनुष्ठान मंदिर कमेटी के प्रेसिडेंट बीडी गोपाल कृष्णा, डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर व जनरल सेक्रेटरी दुर्गा प्रसाद शर्मा की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template