Chaibasa. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोल्हान वन प्रमंडल के सैतबा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत राज्यकीयकृत कृष्ण बल्लभ हाई स्कूल बरकेला के पंडाबीर में, कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण के निर्दश पर पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात सैतबा वन क्षेत्र पदाधिकारी के द्वारा "पर्यावरण बचाओ साइकिल रैली" को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर "पर्यावरण के महत्व" विषय पर निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर अपने कला का प्रदर्शन किया तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री शंकर भगत ने कहा वनों की अनावश्यक कटाई एवम अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया जाना चाहिए। पंडावीर पंचायत के मुखिया मोटाय बोयपाई, पंडावीर ग्रामीण मुंडा बुधन सिंह बोयपाई, एकजुट संस्था के विनीत कुमार, ग्रामीण विकास समिति के सचिव सूरज बोयपाई ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, वन समिति के सदस्य, स्कूल के बच्चे, ग्रामीण एवम वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment