चाईबासा। ट्राइबल इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (टिक्की) की पश्चिमी सिंहभूम शाखा की कोर कमेटी की बैठक हरिगुटू स्थित हो महासभा भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से टिक्की का नया अध्यक्ष रामेश्वर बिरुवा को चुना गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रथम अध्यक्ष सह संयोजक छोटेलाल तामसोय ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अनिल हेंब्रम विगत 8 महीने से कार्यकारिणी के किसी भी बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे।
इस कारण से नये व्यापारिक गतिविधियां एवं नव उद्यमी काफी हताश व निराश थे। इससे आदिवासी व्यापारियों के बीच असंतोष देखने को मिल रहा था। कोर कमेटी की बैठक में इस पर कार्रवाई करते हुए अनिल हेम्ब्रम को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर नए अध्यक्ष के रूप में रामेश्वर बिरुवा का चयन किया गया। नए अध्यक्ष का माला पहनकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनक स्वागत किया गया।
साथ ही ट्राइबल चैंबर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरीश कुंकल, सचिव अनमोल पिंगुवा ,सहसचिव रिमिल पाड़ेया, कोषाध्यक्ष महेंद्र लागुरी, भगवान सौवयां, शशि बिरूवा, कृष्ण दिग्गी, आकाश हेंब्रम , बेला जेराई , विनोदिनी बानरा, लक्ष्मी बरहा, मनीष आल्डा, रोहित खालखो समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment