Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पुलिस क्वार्टर में महिला की लाश मिलने से सनसनी, Sensation after woman's dead body found in police quarter


Saharsa.
 पुलिस क्वार्टर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। महिला के पति पुलिस विभाग में ही आरक्षक हैं, जो चुनाव ड्यूटी में तैनात थे। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गयी है।  इधर महिला के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला का नाम वर्षा कुमारी (22) है, जिसकी मायका कटिहार जिले के मनिहारी नबाबगंज है। महिला के पति नवगछिया का रहने वाला है।




महिला के पति मिलन कुमार सहरसा पुलिस बल में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं और चुनाव ड्यूटी में कैमूर गए हैं। सुबह महिला के पति मिलन कुमार फोन किया तो पत्नी रिसीव नहीं की। इसके बाद मिलन ने पड़ोस में रहने वाले साथी को घर भेजा तो अंदर से कमरा बंद था। आवाज देने पर रूम नहीं खोला तो स्थानीय थाने को सूचना दी गई।


सिपाही चुनाव ड्यूटी में कैमूर गया है। उसकी पत्नी अकेले घर में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम बुलाई गई है, जो जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि यह सुसाइड है या मर्डर। यह अभी कहना मुश्किल है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template