Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अमरप्रीत सिंह काले के माता का निधन और वरिष्ठ पत्रकार राधे श्याम अग्रवाल के निधन पर शम्भू मुखी दुःख जताया, Shambhu Mukhi expressed grief over the demise of Amarpreet Singh Kale's mother and senior journalist Radhey Shyam Agarwal.


जमशेदपुर।  झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और उद्योगपति व समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले की माता सरदारनी बलवंत कौर खनूजा (91) का बीते शुक्रवार अपराह्न तीन बजे निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वाले, विभिन्न समाजसेवी, राजनीतिक दलों के लोग उनके आवास पहुंचे और शोक प्रकट करते हुए ढाढ़स बंधाया. वह अपने पीछे चार पुत्र क्रमशः त्रिलोचन सिंह (पम्मी), दलजीत सिंह (राजे), अमरप्रीत सिंह काले और रणबीर सिंह (बब्बू) समेत भराभूरा परिवार छोड़ गयी हैं. 



मुखी समाज के नेता शम्भू मुखी ने अमरप्रीत सिंह काले के माता की निधन पर गहरा दुःख जताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए। इश्वर से प्रार्थना किया है। साथ ही उदितवाणी के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन पर भी शम्भू मुखी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 


श्री मुखी ने कहा है कि जमशेदपुर से प्रकाशित प्रथम समाचार पत्र (हिंदी दैनिक) 'उदितवाणी' के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल जी का आकस्मिक निधन जमशेदपुर वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। मृतक के आत्मा की शांति के लिए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template