Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पद्मश्री विभूषित छुटनी महतो की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन, A symposium on Environment Day was organized by All India Consumer Panchayat under the chairmanship of Padmashree decorated Chutni Mahato,


Jamshedpur. अखिल भारतीय ग्राहक  पंचायत , झारखंड प्रांत के स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति के द्वारा आज भोलाडीह गाँव सरायकेला में पद्मश्री विभूषित छुटनी महतो जी के गांँव में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।छुटनी महतो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की अध्यक्ष हैं और उनकी अध्यक्षता में ही यह विचार गोष्ठी आयोजित की गई। 



चर्चा का विषय था कि प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय ने अध्यक्ष छुटनी महतो जी को अंगवस्त्र भेंट किया। इस विचार गोष्ठी में लगभग 32 ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित थीं।  विचार विमर्श के माध्यम से उपाध्यक्ष ऐंजल उपाध्याय ने कहा कि जनजातियों में जो प्रकृति की पूजा करने की परंपरा है उसको और समृद्ध करने के लिए युवाओं में भी यह जीवन मूल्य समारोपित किया जाए। डॉक्टर अनिता शर्मा ने कहा कि हमारा भविष्य पर्यावरण की सुरक्षा से ही सुरक्षित होगा। शिक्षक कुमार अमलेंदु ने कहा कि ग्रामीण संस्कृति में पर्यावरण अधिक सुरक्षित है।


इस विचार गोष्ठी में स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति की उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी, सह सचिव डॉक्टर अनीता शर्मा ,प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर, सदस्य कुमार अमलेंदु ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन और विषय प्रवेश डॉक्टर अनिता शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कल्याणी कबीर ने किया। गांँव  से विचार गोष्ठी में प्रतिमा तंतुबाई, प्रिया महतो, चांदमुनी, गुरूबारी महतो, सुष्मिता महतो, प्रीति तंतुबाई, पोबिता, जोबा, संजीता महतो , पूरनोमी , लक्ष्मी इत्यादि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template