गुवा। गुवा जगन्नाथ मंदिर में रविवार को भगवान् जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन नव योवन् वेश में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे व शाम को रथयात्रा का भव्य आयोजन किया जायगा। प्रातः4 बजे से मंगल आरती,4.30 में नेत्रोत्सव,5 बजे अवकास नीति,12.30 मे हवन,4.30 पहांडी बिजे और साम 5 बजे छेरा पंहरा रस्म के साथ रथ खिंचा जायगा। जिसकी जानकारी पुजारी जितेंद्र पंडा ने दी है। रथ बैंक ऑफ इंडिया मोड़ रास्ते से होकर ,गुवा बाजार मुख्य मार्ग,सेल कार्यालय मार्ग,कच्छी धौड़ा होते हुए विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी मंडप तक जायगी। मंदिर रंग रोगन व रथ साज सज्जा युद्धस्तर पर चल रही है।
No comments:
Post a Comment