LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. 23 को चुनाव जीते तो 24 को बुल्डोजर से कदमा की सड़क खुलवाएंगे : सरयू राय, If we win elections on 23rd, we will open the road to Kadma with bulldozers on 24th: Saryu Rai.


Jamshedpur (Nagendra) । जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने शुक्रवार को दो टूक घोषणा की कि अगर 23 नवंबर को वह चुनाव में विजयी होते हैं तो 24 नवंबर को वह बुल्डोजर से कदम की बंद सड़क को खुलवा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रसासन निष्पक्ष चुनाव नहीं कराएगा तो चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। यहां झूला मैदान में आयोजित रैली में सरयू राय ने कहा कि कदमा, सोनारी, मानगो, बिष्टुपुर और साकची से अगर हम लोग ज्यादा से ज्यादा वोटों की बढ़त बना लेते हैं तो विजयश्री हमारी होगी। ऐसा पहले भी होता रहा है।


श्री राय ने कहा कि आज सुबह जब गणेश पूजा मैदान में स्टेज बनाने के लिए हमारे लोग आये तो पता चला कि यह मैदान कांग्रेस ने बुक करा रखी है। दूसरा, तीसरा, चौथा....हर मैदान कांग्रेस ने बुक करा रखी थी। यह बदमाशी है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से फोन पर बात की और उनसे कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया है। क्या इसे ही निष्पक्ष चुनाव करवाना कहते हैं? श्री राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता अपराधियों का सहारा ले रहे हैं।


अपराधी उनकी सभाओं में जा रहे हैं। कई चित्र भी हैं जो मीडिया में छप चुके हैं। ये लोग बन्ना गुप्ता का प्रचार कर रहे हैं। एसएसपी को उन्होंने दो बार इस संबंध में बताया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आम जन को प्रशासन के सामने खड़ा होना होगा। श्री राय ने कहा कि आम बागान में पहले सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगी हुई थी। उसे यहां से हटा दिया गया है। कहां है, पता नहीं। वह अगर चुनाव जीते तो सुभाष बाबू की प्रतिमा आम बागान में लगाएंगे।



No comments:

Post a Comment