LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. पिछले बार सिलिंडर की आग से कमल को जलाने वाले आज कहते हैं - सिलिंडर ही कमल है - बन्ना गुप्ता,Those who last time burnt the lotus with cylinder fire, today say - the cylinder is the lotus - Banna Gupta


Jamshedpur (Nagendra) । मीडिया से बातचीत के क्रम में बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में बड़ी हास्यास्पद स्थिति है। जो लोग पिछले चुनाव में सिलिंडर की आग से कमल को जलाने में लगे थे, वे लोग ही आज कहते हैं कि सिलिंडर ही कमल है। पर अब मतदाता जागरूक हो चुके हैं, वे दिग्भ्रमित नहीं होने वाले हैं। उन्हें सोनारी में भव्य छठ भी दिख रहा है। साथ ही जनता को मानगो में बनता हुआ फ्लाइ ओवर भी दिख रहा है। जमशेदपुर पश्चिमी की समझदार जनता इवीएम के क्रमांक एक पर इतनी जोर से बटन दबाएगी कि उसकी गूंज दिल्ली दरबार तक जाएगी। इस बार मतों का अंतर ही यह बात साबित कर देगा कि जमशेदपुर की जनता विकास करने वाले बन्ना गुप्ता के साथ है। जमशेदपुर की जनता मीनमेख निकालने वाले और दूसरों में दोष ढूंढने वालों को करारा जवाब देगी।


बन्ना गुप्ता ने गुजराती समाज को दी जलाराम जयंती की शुभकामनाएं : जलाराम जयंती के अवसर पर बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी के साथ गुजराती सनातन समाज, बिस्टुपुर पहुंचे। जहां गुजराती समाज को भक्त जलाराम बापा की जयंती की शुभकामनाएं दी और प्रसाद ग्रहण किया। वे कदमा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, बिस्टुपुर में सत्यनारायण मंदिर और मानगो राजस्थान भवन भी गए। जहां अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया और ईश्वर से कामना की. बन्ना गुप्ता ने सोनारी में जनसंपर्क किया और घर घर जाकर लोगों से समर्थन की अपील की।



No comments:

Post a Comment