Chaibasa

Chaibasa. अंचलाधिकारी द्वारा आवेदक शिवान्स स्टील प्रा० लि० के मौजा बोकना में 5.80 एकड़ जमीन के ऑनलाइन सीमांकन हेतु जारी नोटिस से रैयतों में आक्रोश, Anger among the tenants due to the notice issued by the zonal officer for online demarcation of 5.80 acres of land in Mauza Bokna of the applicant Shivans Steel Pvt. Ltd.

Guwa (Sandeep Gupta) । नोवामुंडी के अंचलाधिकारी द्वारा बोकना गांव के एक जमीन के संबंध में जारी बाजारिया नोटिस ने स्थानीय ग्रामीणों, खासकर जमीन पर दावा करने वाले स्व. मीलू गौड़ के वंशजों के बीच आक्रोश…

Chaibasa. अंचलाधिकारी द्वारा आवेदक शिवान्स स्टील प्रा० लि० के मौजा बोकना में 5.80 एकड़ जमीन के ऑनलाइन सीमांकन हेतु जारी नोटिस से रैयतों में आक्रोश, Anger among the tenants due to the notice issued by the zonal officer for online demarcation of 5.80 acres of land in Mauza Bokna of the applicant Shivans Steel Pvt. Ltd.

Guwa (Sandeep Gupta) । नोवामुंडी के अंचलाधिकारी द्वारा बोकना गांव के एक जमीन के संबंध में जारी बाजारिया नोटिस ने स्थानीय ग्रामीणों, खासकर जमीन पर दावा करने वाले स्व. मीलू गौड़ के वंशजों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है।8 जनवरी को जारी इस नोटिस में अंचलाधिकारी ने कहा है कि आवेदक शिवान्स स्टील प्रा० लि० (पिताः विकास कुमार सिन्हा, ग्रामः बोकना, थानाः गुआ, जिलाः प. सिंहभूम) ने मौजा बोकना, थाना न० 775, खाता न० 28, प्लॉट न० 627, रकबा 5.80 एकड़ जमीन के ऑनलाइन सीमांकन के लिए आवेदन किया है। 


अंचल अमीन को निर्देश दिया गया है कि वह 16 जनवरी को सुबह 11 बजे ग्रामीण मुंडा/मानकी और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में इस जमीन का सीमांकन करें और प्रतिवेदन कार्यालय को सौंपें। किसी को आपत्ति हो तो 14 जनवरी को अपराह्न 5 बजे तक अंचल कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। इस नोटिस के बाद, स्व. मीलू गौड़ के वंशजों- सुदर्शन गौड़, सुसेन गौड़, प्रसामी गौड़, सुगनी गौड़, जतनी गौड़ और पुनामी गौड़-ने अंचलाधिकारी और गांव के मुंडा को आवेदन देकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा उनका घर पहले खाता न० 60, प्लॉट न० 627 में था। अब वे पांड्रासाली (थाना न० 774) में रह रहे हैं, लेकिन बोकना की जमीन पर उनका अधिकार है। इस जमीन पर महुआ का पेड़ है, जिसका उपयोग वे हर साल करते हैं। 



वे इस जमीन का रसीद कटवाते हैं और खतियान में उनके पूर्वजों का नाम दर्ज है।स्व. मीलू गौड़ के वंशजों ने दावा किया कि जमीन उन्होंने बेची नहीं है, और उनके पास रसीद कटाने का प्रमाण भी है। उन्होंने मांग की है कि पहले दस्तावेजों की पूरी जांच हो, उसके बाद ही सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिना उचित जांच और प्रक्रिया के यदि जमीन की मापी की गई, तो विवाद और झगड़े की संभावना बढ़ सकती है। इस नोटिस और आपत्ति के चलते बोकना गांव में तनाव बढ़ रहा है। अंचलाधिकारी द्वारा मामले की गहराई से जांच और दोनों पक्षों को सुनकर ही अगली कार्रवाई करना जरूरी है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280