CKP

Chaibasa. हिजीया गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न, झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता, Two-day football competition organized in Hijiya village concluded, Jharkhand Sporting Club team became the winner,

 Upgrade Jharkhand News. चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत के हिजीया गांव में गोल्डर स्टार क्लब द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि झामुमो युवा न…

Chaibasa.  हिजीया गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न, झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता, Two-day football competition organized in Hijiya village concluded, Jharkhand Sporting Club team became the winner,


 Upgrade Jharkhand News. चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत के हिजीया गांव में गोल्डर स्टार क्लब द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि झामुमो युवा नेता सह गुरूजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, मुखिया पिंकी जोंको तथा झामुमो नेता प्रदीप महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झारखंड स्पोर्टिंग क्लब हिजीया बनाम रापुट चापट इचाकुटी के बीच खेला गया। जहां झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम विजेता बनी। 



वहीं कमेटी द्वारा विजेता टीम को 40 हजार तथा उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। मौके पर सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में फुटबॉल का काफी क्रेज हैं। इसलिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए राज्य एवं देश का नाम रौशन करें। फुटबॉल में बेहतर खेलने वाले खिलाड़ी को झारखंड तथा देश में खेलने का मौका मिलता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हार से किसी को निराश नहीं होना चाहिए, बल्की उन्हें कड़ी मेहनत के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करना चाहिए।



मौके पर आयोजन कमेटी के दुर्गा लागुरी, लाल सिंह अंगरिया, बागुन लागुरी, राम अंगरिया, बुधन अंगरिया, राउतु अंगरिया, डाब्रो लागुरी, मथुरा लागुरी, चक्रधर अंगरिया, बुधराम लागुरी आदि उपस्थित थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280