LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

CKP. अनुमंडल अस्पताल में मॉर्चरी और शेड का होगा निर्माण : जगत माझी, Mortuary and shed will be constructed in subdivision hospital: Jagat Majhi,


Upgrade Jharkhand News.  मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने घोषणा की है कि चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल में मॉर्चरी और शेड का निर्माण कराएंगे। दरअसल, गुरुवार को विधायक अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे। यहां गोइलकेरा प्रखंड के रेला गांव निवासी शैलेंद्र अंगरिया का शव लेकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे थे। परिजनों से मिलकर विधायक ने आर्थिक मदद और शैलेंद्र की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। 


इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के कर्मी  कृष्णा मुखी ने विधायक के समक्ष शव रखने के लिए मॉर्चरी और परिजनों के लिए ठहरने की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी दी। जिसपर विधायक ने संज्ञान लेते हुए कहा अस्पताल प्रबंधन जगह मुहैया कराती है तो जल्द ही यहां मॉर्चरी और शेड का निर्माण कराएंगे। विधायक ने कहा खासकर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को पोस्टमार्टम के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए मॉर्चरी और शेड निर्माण का निर्णय लिया है।



No comments:

Post a Comment