LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ में 18-19 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर, इंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज – प्ले बैक सिंगर सोनू निगम और निखिल डिसूजा मचाएंगे धमाल, Maxi fair will be held at XLRI on 18-19 January, there will be full dose of entertainment - play back singers Sonu Nigam and Nikhil D'Souza will create a blast.


Jamshedpur (Nagendra) । एक्सएलआरआइ में 45 वें मैक्सी फेयर का आयोजन 18 व 19 जनवरी को होगा. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ ( मैक्सी ) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 15,000 लोग शामिल होंगे। इस दौरान शहर के बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा और भी बहुत कुछ आयोजन होंगे। कुछ प्रतियोगिताएं सभी आयुवर्ग के लिए होंगी। वहीं फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर भी खास आकर्षण होगा। 18 जनवरी की शाम प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर निखिल डिसूजा, जबकि 19 जनवरी की शाम को सोनू निगम अपनी गायकी से सभी को झूमने पर मजबूर करेंगे. एक्सएलआरआइ के फुटबॉल ग्राउंड में इस संगीतमयी शाम का आयोजन किया जाएगा।



मैक्सी फेयर में देश की कई कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के साथ शामिल होंगे. जबकि एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी शहर के लोगों के दिमाग पर खेल-खेल में रिसर्च करेंगे। इसके बाद जो भी उभर कर सामने आता है, उस पर समेकित रूप से एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी रिसर्च कर कंपनियों को सौंपेंगे। पूर्व में पेप्सिको, रिचर्डसन हिंदुस्तान हर्बल विक्स, नेस्ले जैसे ब्रांड की समस्याओं पर भी मैक्सी फेयर में हो चुका है। गौरतलब है कि वर्ष 1979 से लगातार मैक्सी फेयर का आयोजन किया जा रहा है। एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर शरद शरीन ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी। दो दिनों के इस आयोजन में शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए देश के कई कलाकार एक्सएलआरआइ कैंपस पहुंचेंगे।


ये गतिविधियां होंगी, जिसमें लोग ले सकेंगे हिस्सा - आर्ट अटैक : नवोदित कलाकारों के लिए अपनी कला और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसर, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : बच्चों और बड़ों के लिए एक मजेदार वेशभूषा प्रतियोगिता, मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर : प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का परीक्षण, जमशेदपुर का पसंदीदा परिवार : परिवारों के बीच रोमांचक और इंटरएक्टिव खेल, सा रे गा मा पा जमशेदपुर : स्थानीय गायकों के लिए एक मंच जहां वे अपनी गायन क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं, मास्टरशेफ जमशेदपुर : खानपान के शौकिनों के लिए एक कुकिंग प्रतियोगिता, डांस मैनिया : उमंग और उत्साह से भरपूर डांस प्रस्तुतियां जो दर्शकों का दिल छू लेंगी।



No comments:

Post a Comment