LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ में मैक्सी फेयर 18 आज से, इंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज, Maxi Fare 18 in XLRI from today, there will be full dose of entertainment


  • प्ले बैक सिंगर सोनू निगम और निखिल डिसूजा मचाएंगे धमाल 

Jamshedpur (Nagendra) । एक्सएलआरआइ में 45 वें मैक्सी फेयर का आयोजन 18 जनवरी और 19 जनवरी को होगा। मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ ( मैक्सी ) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 15,000 लोग शामिल होंगे।  इस दौरान शहर के  बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा और भी बहुत कुछ आयोजन होंगे।  कुछ प्रतियोगिताएं सभी आयुवर्ग के लिए होंगी।  



वहीं फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर भी खास आकर्षण होगा। 18 जनवरी की शाम प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर निखिल डिसूजा जबकि 19 जनवरी की शाम को सोनू निगम अपनी गायकी से सभी को झूमने पर मजबूर करेंगे।  एक्सएलआरआइ के फुटबॉल ग्राउंड में इस संगीतमयी शाम का आयोजन किया जाएगा। मैक्सी फेयर में देश की कई कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के साथ शामिल होंगे. जबकि एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी शहर के लोगों के दिमाग पर खेल-खेल में रिसर्च करेंगे। 



इसके बाद जो भी उभर कर सामने आता है, उस पर समेकित रूप से एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी रिसर्च कर कंपनियों को सौंपेंगे। मैक्सी फेर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें आर्ट अटैक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, जमशेदपुर का पसंदीदा परिवार, सारेगामापा जमशेदपुर, मास्टरशेफ जमशेदपुर, डांस मैनिया का आयोजन किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment