LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक , डीटीओ, एमवीआई ने की आमजनों से यातायात नियमों के पालन की अपील, People were made aware about road safety, DTO, MVI appealed to the common people to follow traffic rules,

 


Jamshedpur (Nagendra) । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह– 2025 को लेकर पूरे जनवरी माह में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है । इसी क्रम में डीटीओ श्री धनंजय के नेतृत्व में एमवीआई निशांत महतो, ईश्वर लाल साव एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मानगो बस स्टैंड में वाहन चालक एवं संचालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सभी प्रखंड क्षेत्र में भी सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।



मानगो बस स्टैड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस मौके पर डीटीओ ने बताया कि नेक नागरिक बनकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद बिना किसी संकोच या बिना भय के करें, क्योंकि नेक नागरिक (गुड समारिटन) पॉलिसी के अंतर्गत सरकार द्वारा घायल व्यक्ति को मदद पहुंचाने पर ₹2000 की पुरस्कृत राशि एवं प्रशस्ति पत्र का देने प्रावधान है । उन्होने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा चार पहिया में सीट बेल्ट व दो पहिया में हेल्मेट के साथ सफर करने की अपील किया। 



सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला अंतर्गत प्रखंड क्षेत्रों में भी नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन के साथ-साथ हैंडबिल, पंपलेट, बुकलेट आदि वितरण किया जा रहा है एवं सभी आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी जा रही।



No comments:

Post a Comment