LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. रेड क्रॉस भवन में डीसी अनन्य मित्तल ने किया झंडोतोलन , DC Ananya Mittal hoisted the flag at Red Cross building


Jamshedpur (Nagendra) । रेड क्रॉस द्वारा आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की गई। रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं द्वारा एम्बुलेंस के साथ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में फर्स्ट एड सेवा प्रदान की गयी। रेड क्रॉस भवन में जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री अनन्य मित्तल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड आर्डर अनिकेत सचान, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।


रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिला के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अनन्य मित्तल को लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रबंधन के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान प्राप्त होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर डॉ. बी.पी. सिंह एवं रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने सम्मानित किया गया। 


राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन के महत्वपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत रेड क्रॉस भवन में उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री अनन्य मित्तल एडीएम लॉ एंड आर्डर अनिकेत सचान, जिला परिवहन पदाधिकारी, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, पूरबी घोष शंकर लाल गुप्ता, मानद सचिव विजय कुमार सिंह, अरुण बाकरेवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने टी.बी. मरीजों को 30वें महीने का पोषण किट एवं दवा एवं विटामिन प्रदान किया।



No comments:

Post a Comment