LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. यूनाइटेट ह्यूमन राइट्स गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया , Unite Human Rights organized program on Republic Day


Jamshedpur (Nagendra) । यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन एवं नूतन बिहार विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से 76th गणतंत्र दिवस सोनारी स्थित बालबिहार के पीछे नूतन बिहार सोसाइटी में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में UHRACSJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि में उपस्थित संगठन के झारखंड कानूनी सलाहकार डी. एस. पी (रिटायर्ड) फिरोज कुजूर जी हैं और सम्माननीय अतिथि के रूप में सोनारी थाना के अवर निरीक्षक अनमोल झा एवं दिलीप कुमार , सोसाइटी के गणेश शाह , आर जे पाण्डेय , प्रवीण जी को अंगबस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ में हमारे टीम एवं सोसाइटी के पुरुष एवं महिला टीम मेंबर्स शामिल थे। 



इस दौरान बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और प्रोत्साहन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक दास के साथ गोपाल कृष्ण गाडी, अप्पा राव, भागीरथ, देवाशीष चंद्र, राजेश दत्ता, राजेश साहू, पूनम सिन्हा, स्वाती राव,प्रवीण सिंहा, मणिकांत, गणेश शाह, आनंद मोहन, गौतम मित्र, आरजे पाण्डेय, सीएल भगत, बीके राय, बीएन प्रसाद और बहुत सारे बच्चे और महिला मंडली शामिल थे।



No comments:

Post a Comment