LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. नए साल पर जुबिली पार्क गेट बंद, टाटा स्टील प्रशासन का महत्वपूर्ण निर्णय, Jubilee Park gate closed on New Year, important decision of Tata Steel administration,


Jamshedpur (Nagendra) । नए साल के मौके पर ऐतिहासिक जुबिली पार्क में बढ़ती भीड़ को देखते हुए टाटा स्टील प्रशासन ने पार्क के गेट को बंद करने का फैसला लिया है । यह आदेश 2 जनवरी तक प्रभावी रहा । टाटा प्रबंधन द्वारा लिया गया यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना या दुर्घटना से बचा जा सके। हर साल नए साल के मौके पर जुबिली पार्क में जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों से भी हजारों की संख्या में पर्यटक और सैलानी यहां पहुंचते हैं। 



ऐसे में जुबली पार्क में भीड़ का प्रबंधन करना कठिन हो जाता है और संभावित खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले का सैलानियों ने भी समर्थन किया है, क्योंकि यह उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जुबिली पार्क के गेट बंद होने से अब सैलानियों को कुछ असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन सभी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के कारण यह निर्णय आवश्यक था। टाटा स्टील और जुबिली पार्क प्रशासन की यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि नए साल का स्वागत सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में हो।



No comments:

Post a Comment