LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. सोनारी जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, Young man shot dead in Sonari land dispute,


Upgrade Jharkhand News. जमीन विवाद में साल के दूसरे दिन ही शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के बाल विहार धोबी बस्ती में एक युवक की गोली मारकर बदमाशों ने गुरुवार को हत्या कर दी है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस उसे लेकर एमजीएम अस्पताल भी पहुंची थी, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सूरज प्रमाणिक (30) है. बताया जा रहा है कि वह भी जमीन की खरीद-बिक्री के जुड़ा हुआ काम करता था।



इसको लेकर ही उसका कई माफियाओं के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सूरज का कारमेल स्कूल मैदान के पीछे स्थित मैदान और पंचायत भवन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उसका कुछ लोगों से अन-बन चल रहा था। अभी तक पुलिस ने मामले की खुलासा नहीं किया है। जांच के बाद ही घटना का पुलिस उद्भेदन करेगी।



 

No comments:

Post a Comment